मेड-इन-इंडिया Maruti Suzuki Fronx का जलवा बरकरार! रिकॉर्ड समय में पार किया 2 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा

Maruti Suzuki Fronx ने भारत में लॉन्चिंग के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ मेड इन इंडिया कार ने 38 महीने से भी कम समय में 2 लाख यूनिट के निर्यात आंकड़े को पूरा कर लिया है।

Maruti Suzuki Fronx ने भारतीय बाजार में अपनी लॉन्चिंग के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर ने इन 3 वर्षों में घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अप्रैल 2023 में लॉन्च हुई Fronx ने अब एक बड़ा एक्सपोर्ट माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी के मुताबिक, इस SUV ने 38 महीने से भी कम समय में 2 लाख यूनिट के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारत से इतनी तेजी से 2 लाख यूनिट एक्सपोर्ट करने वाली पहली SUV बन गई है।

Maruti Suzuki Fronx

मेड इन इंडिया Maruti Suzuki Fronx ने 2 लाख यूनिट के साथ बनाया एक्सपोर्ट रिकॉर्ड

90 देशों में पहुंची Made in India Fronx

Maruti Suzuki Fronx का निर्माण गुजरात स्थित कंपनी के Hansalpur प्लांट में किया जाता है। यहां तैयार होने वाली यह SUV भारत से करीब 90 देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है। इनमें जापान जैसे महत्वपूर्ण बाजार भी शामिल हैं।

End of Feed