हमारे-आपके बस की बात नहीं इस SUV को खरीदना, कीमत जान फट जाएगी आंखें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 28, 2022, 09:44 PM IST

Lamborghini ने भारतीय मार्केट में अपनी सबसे महंगी Urus SUV का Performante मॉडल लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये है. शानदार लुक वाली ये Luxury SUV कई बड़े बदलावों के साथ पेश की गई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • लैंबॉर्गिनी परफॉर्मेंते एसयूवी भारत में लॉन्च
  • इसकी एक्सशोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये
  • बड़े बदलावों के साथ आई लग्जरी एसयूवी

Lamborghini Urus Performante: भारत में फिल्म स्टार्स और खिलाड़ियों के बीच लैंबॉर्गिनी की कारें बेहद पसंद की जाती हैं. बीते कुछ समय से इटली की ये लग्जरी कार निर्माता बिक्री के रिकॉर्ड भी भारतीय मार्केट में तोड़ रही है. अब लैंबॉर्गिनी ने अपनी सबसे महंगी उरुस परफॉर्मेंते एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये है. इस एसयूवी को एयरोडायनामिक्स में बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है जिनमें नया रियर स्पॉइलर, एयर कर्ट्न्स और बोनट आउटलेट शामिल हैं.

Lamborghini Urus Performante Luxury SUV

इस एसयूवी को एयरोडायनामिक्स में बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार एसयूवी

End of Feed