Lamborghini Urus Hybrid: लैंबॉर्गिनी उरुस का नाम दुनिया की सांसे पावरफुल SUVs में शामिल है। कुछ समय पहले ही अप्रैल 2024 में कंपनी ने लैंबॉर्गिनी उरुस के हाइब्रिड मॉडल को दुनिया के सामने पेश किया था। आपको बता दें कि यह लंबॉर्गिनी की दूसरी कार है जिसमें आपको हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। अब 9 अगस्त 2024 को इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है। भारत में फिलहाल मौजूद लैंबॉर्गिनी उरुस की कीमत 4.18 करोड़ रुपये से 4.22 करोड़ रुपये के बीच है।
9 अगस्त को भारत आ रही है लैंबॉर्गिनी उरूस हाइब्रिड, मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स
उरुस हाइब्रिड का डिजाइन
लैंबॉर्गिनी उरुस में कार का बोनट स्टैण्डर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। इसके साथ ही कार में आगे की तरफ आपको पहले से ज्यादा स्लिम LED DRL ऑफर की गई हैं और यह मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। कार का अगला और पिछला बंपर और कार का टेलगेट भी नया है। ग्लोबल मार्केट में यह कार 21, 22 और 23 इंच के व्हील्स ऑप्शंस के साथ मिलती है।
पहले से ज्यादा दमदार
लैंबॉर्गिनी उरुस के कैबिन में आपको 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इससे पहले कार में 10.1 इंच की टचस्क्रीन ऑफर की जाती थी। लैंबॉर्गिनी उरुस के इंजन कि बात करें तो कार में 4 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन देखने को मिलता है। कार में प्लग-इन-हाइब्रिड सिस्टम है जिसके लिए 25.9 kWh कि बैटरी ऑफर की जाती है। ऑटोमैटिक गेयरबॉक्स के साथ जुड़े इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत यह कार 800 हॉर्सपावर की ताकत और 950nm का टॉर्क जनरेट करती है।
