Kia ला रही एक नई मिडसाइज एसयूवी, दमदार फीचर्स से होगी लैस

Kia India आने वाले कुछ वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी SUV लाइनअप को मजबूत करते हुए कई नए मॉडल पेश कर सकती है। कंपनी दो नई SUV पर काम कर रही है।

Kia India भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले वर्षों में कई नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी एक नई मिड-साइज B-सेगमेंट SUV को पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia इस नए मॉडल को 2028-29 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च करने पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस SUV के नाम, डिजाइन, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Kia

kia ला रही एक नई मिडसाइज एसयूवी (AI Generated Image)

Syros और Seltos के बीच होगी नई Kia SUV

Kia की मौजूदा SUV रेंज में Syros और Seltos के बीच एक ऐसा स्पेस मौजूद है, जहां कंपनी नया मॉडल पेश कर सकती है। नई Seltos अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो चुकी है और इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर के आसपास है। ऐसे में Syros और Seltos के बीच करीब 4.2 मीटर लंबी SUV के लिए जगह बनती है।

End of Feed