Kia EV9 Launch Details: किआ मोटर इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही नई और जानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 से पर्दा हटाया था. इसके बाद कंपनी ने इस ईवी को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था. अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च कर दी जाएगी। ये किआ की पहली तीन कतार वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इलेक्ट्रिक यातायात की ओर कंपनी का एक मजबूत कदम माना जा रहा है. दिखने में नई किआ ईवी9 का स्टाइल और डिजाइन बहुत आकर्षक है जो नेक्स्ट लेवल का भी कहा जा सकता है।
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च कर दी जाएगी।
डिजाइन और स्टाइल जोरदार
किआ ईवी9 डिजाइन और स्टाइल के मामले में एक जोरदार इलेक्ट्रिक एसयूवी बनकर सामने आई है. किआ ग्लोबल डिजाइन सेंटर के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, कनेक्टिविटी, यूजेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनोखा मेल है. उन्होंने आगे कहा कि ईवी9 ग्राहकों को हाई क्वालिटी और ताजा ईवी का अनुभव कराने वाली है और ये परिवार के लिए एक जोरदार विकल्प बनेगी.
साफा सुथरा लुक, हाइटेक केबिन
किआ ने ईवी9 के एक्सटीरियर को जहां पूरी तरह भविष्य में आने वाली कारों वाला लुक दिया है, वहीं इसका केबिन बिना किसी ताम-झाम के तैयार किया गया है. ई-एसयूवी के साथ डिजिटल पैटर्न वाली लाइटिंग ग्रिल मिली है जिसके इर्द-गिर्द बेहद आकर्षक हेडलैंप्स दिए गए हैं. यहां कंपनी का सिग्नेचर डिजिटल टाइगर फेस एसयूवी को दिया गया है जो दो छोटे कब लैंप्स से पूरा होता है. कुल मिलकर ये एक शानदार एसयूवी है जिसे किआ जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है.
