Kia ने जारी किया अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV का टीजर, 23 मई को ग्लोबल डेब्यू

Kia EV3 Teased Ahead Of Global Debut: किआ ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी3 का टीजर जारी कर दिया है। इसका ग्लोबल डेब्यू 23 मई को होना है और ये दिखने में प्रोडक्शन रेडी लग रही है। भारत में भी कंपनी निश्चित तौर पर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ने जारी किया नई ईवी3 का टीजर
  • 23 मई को होना है ईवी का ग्लोबल डेब्यू
  • भारत में लॉन्च होगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Kia EV3 Teased Ahead Of Global Debut: किआ ने 23 मई को ग्लोबल डेब्यू से पहले अपनी आगामी किआ ईवी3 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी कर दिया है। ये कोरियाई ब्रांड की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो प्रोडक्शन रेडी मॉडल दिख रहा है, यानी इसे बहुत जल्द भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। किआ ईवी3 को पिछले साल कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था और टीजर में दिखी कार लगभग इसके समान ही है। इसके बॉक्सी डिजाइन पर तैयार किया गया है और ये बहुत कुछ इसकी बड़ी बहन किआ ईवी9 जैसी नजर आ रही है।

Kia Teased EV3 Ahead Of Debut

ये ोरियाई ब्ांड सबस सस्ती इले्ट्रिक एसयू ोगी जो प्ोडक् रे डल िख हा

दिखने में काफी खूबसूरत ईवी

किआ द्वारा जारी टीजर के हिसाब से नई ईवी3 के अगले और पिछले लाइट्स कॉन्सेप्ट से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। इसके साथ किआ की स्टार मैप लाइटिंग दी गई है जिससे ये भी साफ होता है कि कार को चेहरा भी बहुत अलग मिलने वाला है। कंपनी ने इसे ईवी6 के भी छोटे आकार का बनाया है और इसे ह्यून्दे मोटर ग्रुप के बेस्पोक इलेक्ट्रिक ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की बाकी कारें बनाई जा रही हैं। ये फ्रंट ड्राइव एंट्री लेवल मॉडल होगा जो भारत में टाटा पंच ईवी और सिट्रॉएन ईसी3 से मुकाबला करेगा।

End of Feed