Kia Clavis SUV: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में एसयूवी और सब एसयूवी कारों की बिक्री में काफी तेजी से बढ़त देखने को मिली है। इसीलिए अब ज्यादातर कंपनियां अपने कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए सब एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कारें पेश कर रही हैं। अब हाल ही में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई सब एसयूवी किआ क्लाविस की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। भारतीय मार्केट में यह कार मारुती सुजुकी की ब्रेजा और ह्यून्दे वेन्यू जैसी कारों से मुकाबला करेगी। यह 4 मीटर की लंबाई वाली एक सब एसयूवी होगी। सब एसयूवी सेगमेंट में किआ की तरफ से पहले ही सोनेट कार मौजूद है। कुछ समय पहले किआ क्लाविस को अन्य देशों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था पर हाल ही में इस कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहली बार स्पॉट किया गया।
भारत में शुरू हुई किआ क्लाविस की टेस्टिंग
किआ क्लाविस का डिजाईनकार के ज्यादातर हिस्से कवर होने की वजह से इसके डिजाईन के बारे में बहुत ज्यादा पता तो नहीं चलता है। लेकिन कवर होने के बावजूद कार काफी बॉक्सी नजर आती है। कार की रूफ पर रूफरेल देखने को मिलती हैं। कार की खिड़कियां काफी बड़ी हैं जिससे कार का कैबिन खुला-खुला रहेगा। साथ ही बॉक्सी शेप कि वजह से कार के केबिन में काफी हेडरूम भी मौजूद रहेगा। कार के पहियों पर एलॉय डायमंड कट डिजाईन देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: 2025 Ford Endeavour Vs Toyota Fortuner: कितनी बदली नई एंडेवर, क्या फॉर्च्यूनर को पछाड़ पाएगी?
