Venue से साइज में बड़ी होगी किआ की New Kia Clavis! तप रहा है Compact SUV सेगमेंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 11, 2024, 11:10 AM IST

New Kia Clavis SUV: Kia India जल्द मार्केट में New Clavis SUV लॉन्च कर सकती है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। भारतीय मार्केट में जोरदार मुकाबले में इस नई कार की एंट्री होने वाली है, यहां इसका मुकाबला Tata Punch, Hyundai Venue और Hyundai Exter से होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ इंडिया ला रही नई एसयूवी
  • वेन्यू से बड़े साइज की होगी गाड़ी
  • भारत में क्लाविस होगा इसका नाम!

Kia Clavis Compact SUV: किआ बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई क्लाविस कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी की टेस्टिंग अब विदेशी और संभवत: देश के मार्केट में भी जारी है। हाल में नजर आया स्पाय शॉट साइज में कुछ बड़ा दिख रहा है। उदाहरण के लिए नई क्लाविस इसकी सि स्टर कंपनी ह्यून्दे की वेन्यू एसयूवी से बड़ी दिख रही है। हालिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है। इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है। कयास लगा जा रहे हैं कि पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई क्लाविस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश करेगी।

Upcoming Kia Clavis Compact SUV

नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ क्लाविस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू से भी होने वाला है। फिलहाल किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

End of Feed