Kawasaki Ninja 500 Launched In India: कावासाकी की मोटरसाइकिलों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। कंपनी की बाइकों को पसंद करने वालों के लिए अब एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। पिछले साल नवंबर में कावासाकी ने इटली में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल शो EICMA के दौरान अपनी नई बाइक कावासाकी निन्जा 500 की एक झलक जनता के सामने पेश की थी। अब कंपनी ने भारत में इस बाइक को लॉन्च कर दिया है और जल्द ही यह बाइक भारत समेत दुनिया के अन्य प्रमुख मार्केटों में कावासाकी निन्जा 400 की जगह ले लेगी।
कावासाकी ने हाल ही में निन्जा 500 को भारत में लॉन्च कर दिया है
