Range Rover की कीमत में 75 लाख की भारी कटौती, जानें कंपनी ने ऐसा क्यों किया?

जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने अपनी सबसे शानदार और फ्लैगशिप SUV, Range Rover SV और Range Rover Sport SV की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है।

भारतीय लग्जरी कार बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Jaguar Land Rover (JLR) इंडिया ने अपने कुछ हाई-एंड मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। यह फैसला भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के लागू होने से पहले लिया गया है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Range Rover SV और Range Rover Sport SV की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है।

Range Rover

Range Rover SV (Photo: Range Rover)

कीमतों में 75 लाख रुपये तक की कटौती

Range Rover Sport SV (Photo: Range Rover)

नई कीमतों के अनुसार, Range Rover SV की एक्स-शोरूम कीमत अब करीब 3.5 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो पहले लगभग 4.25 करोड़ रुपये थी। यानी इस SUV की कीमत में करीब 75 लाख रुपये तक की भारी कमी आई है। वहीं Range Rover Sport SV की कीमत भी घटाकर लगभग 2.35 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो पहले 2.75 करोड़ रुपये के आसपास थी। टाटा समूह के अधीन आने वाली इस कंपनी ने बताया कि नई कीमतें एफटीए के तहत घटे हुए टैक्स के अनुसार तय की गई हैं और ये बदलाव तुरंत लागू कर दिए गए हैं।

भारत और यूके के बीच हो रहा FTA बना वजह

इस कीमत में कटौती का सबसे बड़ा कारण भारत और यूके के बीच होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इस समझौते के तहत UK से आने वाली पूरी तरह से आयातित (CBU) गाड़ियों पर लगने वाले आयात शुल्क (import duty) में कमी आने की उम्मीद है। पहले इन गाड़ियों पर 100% से ज्यादा टैक्स लगता था, लेकिन FTA के बाद यह काफी कम हो सकता है, जिससे कीमतें सीधे तौर पर घट रही हैं।

End of Feed