Hyundai Motor India अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए मॉडल्स पर काम कर रही है। कंपनी आने वाले समय में एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अक्टूबर में नई Hyundai Bayon मिड-साइज SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, साल के अंत तक एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बाजार में उतारी जा सकती है। वहीं, नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta पर भी काम चल रहा है, जिसे 2027 Bharat Mobility Global Expo में पेश किया जा सकता है।
Hyundai 2027 की शुरुआत तक पेश करने जा रही तीन नई एसयूवी
Hyundai के K प्लेटफॉर्म पर तैयार हो रही Bayon
नई Hyundai Bayon को Hyundai के K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसमें पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसयूवी में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 114bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है।
Bayon की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है। यह SUV Hyundai Venue और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के बीच पोजिशन की जाएगी। खास बात यह है कि यह 4 मीटर से बड़ी पहली Hyundai SUV हो सकती है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प मिलेगा। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, SUV में इन-बिल्ट एआई वॉइस असिस्टेंट और फुल LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
एक नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV भी होगी पेश
Hyundai साल के अंत तक एक नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV पेश कर सकती है। HE1i कोडनेम वाली इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Tata Nexon EV, Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे मॉडलों से हो सकता है। इसका प्रोडक्शन तमिलनाडु स्थित Hyundai के Sriperumbudur प्लांट में किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें हाई-डेंसिटी NMC बैटरी दी जा सकती है और इसे 42kWh तथा 51.4kWh बैटरी पैक वाले स्टैंडर्ड और लॉन्ग-रेंज वर्जन में पेश किया जा सकता है। SUV में 120kW तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
2027 में आएगी नेक्स्ट जेनरेशन Creta
Hyundai नेक्स्ट जेनरेशन Creta को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। इसे K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। नई Creta में बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन, Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ इसमें नया हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलने की संभावना है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और छोटा बैटरी पैक शामिल हो सकता है।
