Hyundai की सबसे छोटी SUV का केबिन भी आया सामने, देखें अंदर से कैसी दिखती है एक्सटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 15, 2023, 02:04 PM IST

Hyundai 10 जुलाई को भारत में बिल्कुल नई Exter Compact SUV लॉन्च करने वाली है। नई कार की बहुत सारी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है और अब कंपनी ने एक्सटर के इंटीरियर की फोटो भी शेयर कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आकर्षक है नई एक्सटर का केबिन
  • 10 जुलाई को लॉन्च होगी एसयूवी
  • धांसू फीचर्स वाली पैसा वसूल कार

All New Hyundai Exter Cabin: ह्यून्दे 10 जुलाई को भारत में अपनी सबसे छोटे साइज की एक्सटर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। एक-एक कर इसके बहुत सारे फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है और अब इस कार का कोबिन भी सामने आ गया है। भारत में टाटा पंच से सीधा मुकाबला करने आ रही नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अगर कंपनी इसकी कीमत को आकर्षक रखेगी तो निश्चित तौर पर नई कार मुकाबले का दबदबा भारतीय मार्केट से कम करने में कामयाब होगी।

Hyundai Exter Cabin Revealed Ahead Of Launch

टाटा पंच से सीधा मुकाबला करनेरही Exter लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है

इस छोटे साइज की एसयूवी के ब्रांड एंबेसेडर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे।

हार्दिक पंड्या बेचेंगे नई एक्सटर

इस छोटे साइज की एसयूवी के ब्रांड एंबेसेडर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे। ह्यून्दे एक्सटर का ब्रांड एंबेसेडर बनने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, “मैं एक्टर के लिए ब्रांड एंबेसेडर चुने जाने पर बहुत रोमांचित हूं। मुझे कारों का बहुत शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल के हिसाब से सटीक है। इसके अंदर काफी जगह मिलती है और ये खूब सारे फीचर्स से लोडेड है। मुझे विश्वास है कि भारत की जनता को इस कार से प्यार हो जाएगा।”

End of Feed