Hyundai की इस गाड़ी में 7 लाख रुपये का मिल रहा है कैश डिस्काउंट, लिमिटेड टाइम के लिए ही है यह धमाकेदार ऑफर

Hyundai Ioniq 5 का इंटीरियर पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें जगह-जगह टिकाऊ और इको-फ्रेंडली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल दिया गया है

हुंडई ने नवंबर 2025 में Ioniq 5 पर बड़ी छूट की घोषणा की है। अब ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार पर ₹7.05 लाख तक की बचत कर सकते हैं। 2024 मॉडल पर कंपनी ₹7 लाख की नकद छूट दे रही है, साथ ही ₹5,000 का स्क्रैपेज बोनस भी मिल रहा है। 2025 मॉडल पर छूट थोड़ी कम है—इसमें ₹2 लाख की नकद छूट और स्क्रैपेज का फायदा दिया जा रहा है। इस तरह खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुनकर अच्छी बचत कर सकते हैं।

Hyundai Ioniq 5

कंपनी ने इस कार में भर-भर के फीचर्स दिए हैं।(फोटो क्रेडिट-hyundai.com)

Hyundai Ioniq 5 के लिए बिक्री चुनौतियां

आकर्षक छूट होने के बावजूद Ioniq 5 की बिक्री कमजोर चल रही है। नवंबर 2025 में इसकी सिर्फ 6 यूनिटें ही बिक पाईं। बिक्री में यह गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि बाज़ार में अब प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है—खासतौर पर नई लॉन्च हुई Hyundai Creta Electric ने ज्यादा ग्राहकों का ध्यान खींच लिया ह

End of Feed