Auto News: New Hyundai Creta सुपरहिट, बुकिंग शुरू हुए महीना भर भी नहीं हुआ और मिल गई 51,000 बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 6, 2024, 05:11 PM IST

Hyundai Creta Facelift 51000 Bookings Received: ह्यून्दे इंडिया ने बुकिंग शुरू करने के एक महीने से भी कम समय में नई क्रेटा फेसलिफ्ट की 51000 बुकिंग हासिल कर ली हैं। कंपनी ने जोरदार फीचर्स के साथ नई एसयूवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। नई क्रेटा फेसलिफ्ट को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

KEY HIGHLIGHTS
  • New Creta को 51000 बुकिंग्स
  • 11 लाख शुरुआती एक्सशोरू कीमत
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है नई SUV

Hyundai Creta Facelift 51000 Bookings: ह्यून्दे ने भारतीय मार्केट में नई क्रेटा फेसलिफ्ट एसयूवी हाल में लॉन्च कर है जिसकी बुकिंग शुरू हुए अभी महीना भर भी नहीं हुआ है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि नई क्रेटा के लिए 51,000 ग्राहकों ने बुकिंग करा ली है जो इसके सुपरहिट होने का साफ संकेत है। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Hyundai New Creta Garnered 51000 Bookings

2024 ह्यून्देक्रेटाकीशुरुआतीएक्सशोरूमकीमत 10.99 लाख रुपयेहै

नई क्रेटा फेसलिफ्ट में क्या-क्या मिला

2024 ह्यून्दे क्रेटा का चेहरा काफी बदल गया है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

End of Feed