नए और पावरफुल अवतार में आएंगी Hyundai की गाड़ियां, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Hyundai अपने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए एक नया 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन डेवलप कर रही है।

Hyundai आने वाले वर्षों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी एक बिल्कुल नया 1.2-लीटर TGDi (Turbocharged Gasoline Direct Injection) पेट्रोल इंजन डेवलप कर रही है। यह नया इंजन सबसे पहले Hyundai Bayon क्रॉसओवर में देखने को मिल सकता है, जिसे भारत में 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Hyundai

Hyundai

नया टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूदा इंजन से होगा बेहतर

यह नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यह इंजन मौजूदा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में बेहतर टॉर्क और ड्राइवेबिलिटी देगा। साथ ही यह 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के मुकाबले अधिक कॉम्पैक्ट और ईंधन दक्ष होगा।

End of Feed