Hyundai की कारें सितंबर से होंगी महंगी, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

कंपनी के मुताबिक सितंबर से होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी मामूली होगी और यह अलग-अलग मॉडल वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकती है। मॉडल-वार नई कीमतों की जानकारी कंपनी बाद में जारी कर सकती है।

Hyundai Motor India ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतें 1% तक बढ़ाएगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत के साथ-साथ भू-राजनीतिक और मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं को वजह बताया है।

hyundai

2026 में तीसरी बार बढ़ रही कीमत (Image Source: iStock)

लागत बढ़ने का ग्राहकों पर पड़ेगा असर

Hyundai Motor India ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी लगातार लागत को ऑप्टिमाइज करने और बढ़ी हुई लागत को खुद वहन करने की कोशिश कर रही है, ताकि ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े। हालांकि, लगातार बढ़ रहे लागत दबाव के कारण कंपनी को इसका एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। कंपनी के मुताबिक सितंबर से होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी मामूली होगी और यह अलग-अलग मॉडल वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकती है। मॉडल-वार नई कीमतों की जानकारी कंपनी बाद में जारी कर सकती है।

End of Feed