EV की बैटरी बदलवाने में कितना आएगा खर्च? खरीदारी से पहले ही समझ लें पूरा हिसाब

फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग नई गाड़ी खरीदने का प्लान बनाते हैं। इस फेस्टिव सीजन बहुत से लोग ईवी खरीदने का प्लान भी बना रहे होंगे। ऐसे में ईवी को लेकर सबसे बड़े खर्च को समझना जरूरी है।

EV Battery Replacement Cost: फेस्टिव सीजन में अक्सर लोग नई कार खरीदने की योजना बनाते हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल के खर्च से बचने और कम रनिंग कॉस्ट के कारण कई लोग इस बार ईवी (EV) खरीदने का प्लान बना रहे होंगे। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले उसके सबसे महंगे हिस्से यानी बैटरी की लागत को समझना जरूरी है। यह समझना जरूरी है कि अगर भविष्य में बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ जाए तो जेब पर कितना बोझ पड़ सकता है-

EV Battery

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बदलवाने पर कितना आएगा खर्च (AI Generated Image)

कितनी महंगी पड़ सकती है ईवी की बैटरी?

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी (EV Battery) बदलवाने का खर्च उसकी क्षमता, मॉडल और कंपनी पर निर्भर करता है। भारत में छोटी इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी बदलवाने का खर्च 5 लाख रुपये तक जा सकता है। जबकि बड़ी बैटरी वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के मामले में यह रकम 8-10 लाख रुपये या इससे भी अधिक पहुंच सकती है। हालांकि, ये अनुमान हैं, वास्तविक खर्च के लिए कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से जानकारी लेना जरूरी है।

End of Feed