Honda जल्द लॉन्च करने वाली है दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, मिलेगी स्वैपेबल बैटरी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 29, 2023, 04:05 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India ने 2 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लॉन्च की जानकारी दी है जिन्हें स्वैपेबल बैटरी सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। होंडा संभावित रूप से जल्द मार्केट में एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा के 2 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  • एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार आ रहा
  • बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च होंगे दोनों

Honda To Launch 2 New Electric Two-Wheelers In India Soon: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 से पहले दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को स्वैपेबल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि ये ईवी मीडियम रेंज के इलेक्ट्रिक दो-पहिया होंगे। हालांकि कंपनी ने अब तक ये साफ नहीं किया है कि आगामी ईवी ई-स्कूटर होगा या फिर इलेक्ट्रिक बाइक। होंडा टू-व्हीलर्स ने आगे बताया कि 2030 तक कंपनी 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के प्लान पर चल रही है।

Honda Revealed Plan Of Electric Two Wheelers In India

होंडा टू-व्हीलर्स ने आगे बताया कि 2030 तक कंपनी 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के प्लान पर चल रही है

कर्नाटक में होगा ईवी का उत्पादन

एसएमएसआई ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट के लिए नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का उत्पादन कर्नाटक के नरसापुर में किया जाने वाला है। भारत में बेचने के अलावा कंपनी भारत से अन्य देशों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स निर्यात भी करेगी। ईवी बेचने के अलावा होंडा टू-व्हीलर्स देशभर में 6,000 से ज्यादा टचपॉइंट लॉन्च करने वाली है ताकि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को बैटरी चार्जिंग के लिए परेशानी ना उठाना पड़े।

End of Feed