Honda Rebel 300 ₹2.22 लाख में लॉन्च, क्यों Royal Enfield की बढ़ेगी टेंशन?

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी रेबेल 300 को लॉन्च कर दिया है। स्टैंडर्ड और ई-क्लच वैरिएंट में ₹2.22 से ₹2.62 लाख के दो वैरिएंट पेश किए गए हैं। यह बाइक सीधे तौर पर रॉयल इनफील्ड की टेंशन बढ़ाएगी।

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी नई Rebel 300 क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे ₹2.22 लाख की शुरुआती कीमत में उतारा है, जबकि इसके E-Clutch वेरिएंट की कीमत ₹2.62 लाख है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम बेंगलुरु के हिसाब से हैं। बाइक का प्रोडक्शन भारत में किया जा रहा है और इसे Honda BigWing डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।

Honda Rebel 300

प्रीमियम सेगमेंट में होंडा का बड़ा दांव

Rebel 300 की एंट्री से प्रीमियम बॉबर सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इसकी सबसे बड़ी टक्कर Royal Enfield Goan Classic 350 से है। कीमत दोनों की करीब है, लेकिन पावर, वजन, सीट हाइट और टेक्नोलॉजी जैसे कई मामलों में Honda Rebel 300 आगे निकलती है।

End of Feed