Honda का बड़ा दांव, फ्लेक्स फ्यूल के साथ उतारा नया स्कूटर; चेक करें कीमत और फीचर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2026, 01:29 PM IST

जापानी ऑटोमेकर Honda ने भारत के टू व्हीलर मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर पेश किया है।

Honda ने भारतीय स्कूटर बाजार में बड़ा दांव खेला है। Honda Motorcycles and Scooters India (HMSI) ने ADV 160 को लॉन्च किया है, जो कंपनी का भारत में पहला बिग-डिस्प्लेसमेंट स्कूटर होने के साथ ही भारत का पहला Flex Fuel Scooter भी है। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है।

Honda ADV 160

होंडा ने पेश किया देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर

ADV 160 का मुकाबला सीधे तौर पर Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्पोर्टी और लिक्विड-कूल्ड स्कूटर्स से होगा। Honda के नए स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसका इंजन या डिजाइन नहीं है। यह E85 तक के इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर चल सकता है। यानी जहां Aerox 155 और Xoom 160 की अपनी अलग खूबियां हैं, वहीं Honda ने फ्यूल टेक्नोलॉजी के जरिए इस मुकाबले में एक नया मोर्चा खोल दिया है।

End of Feed