2023 Honda SP125 भारत में हुई लॉन्च, बजट में फिट होगी नई बाइक की कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 31, 2023, 06:07 PM IST

Honda Two-Wheelers ने भारत में New SP125 बाइक लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 85,131 रुपये रखी गई है। कंपनी ने 2023 SP125 को कई नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन के साथ देश में पेश किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 होंडा एसपी125 भारत में लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 85,131 रुपये
  • अपडेटेड इंजन के साथ आई नई बाइक

2023 Honda SP125 Launched In India: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 एसपी125 लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 85,131 रुपये रखी गई है। कंपनी ने नई बाइक दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में पेश की है जिसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 89,131 रुपये है। नई होंडा एसपी125 पांच रंगों में उपलब्ध कराई गई है जिनमें ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, इंपीरियल रेड मैटेलिक, पर्ल सिरेन ब्लू और नए मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक शामिल हैं।

2023 Honda SP125 Launched In India

कंपनी ने नई बाइक दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में पेश की है जिसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 89,131 रुपये है

एडवांस इंजन के साथ आई बाइक

नई होंडा शाइन एसपी125 के साथ कंपनी ने अब ओबीडी2 मानकों वाला इंजन दिया है जो 1 अप्रैल से लागू हो रहे नए बीएस6 फेज 2 और आरडीई ईंधन नियमों के उपयुक्त है। कंपनी ने बाइक में 125 सीसी का ईएसपी फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है जो एजीएस स्टार्टर मोटर के साथ आता है। ये मोटर बाइक के इंजन को शांत बनाए रखती है। बाइक का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

End of Feed