Honda Elevate Facelift कल होगी लॉन्च! जानिए किन बदलावों के साथ होने जा रही पेश

Honda Elevate Facelift को लेकर ग्राहकों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। होंडा की इस मिड-साइज एसयूवी फेसलिफ्ट मॉडल से 6 अक्टूबर को पर्दा हटेगा।

Honda Elevate Facelift का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल को कल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसके इंजन और ट्रांसमिशन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस बीच ग्राहक नई Honda Elevate को ऑनलाइन या देशभर में मौजूद ऑथराइज्ड Honda डीलरशिप पर 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। आइए जल्दी से Elevate Facelift के लॉन्च से पहले इसकी अनुमानित कीमत और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

New Honda Elevate

New Honda Elevate कल होने जा रही है लॉन्च (Photo: X Handle/@HondaCarIndia)


कितनी हो सकती है कीमत?

नई Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होकर 18 लाख रुपये तक जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Tata Sierra और Renault Duster जैसी मिड-साइज SUV से होगा।

End of Feed