होंडा ने CB300R की 2,000 बाइक्स का किया रिकॉल,आग लगने की जताई आशंका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 8, 2023, 09:47 AM IST

Honda CB300R Bike recalled: होंडा CB300R बाइक्स के 2,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है। इसके इंजन के राइट क्रैंककेस कवर में मैन्युफैक्चरिंग खराबी पाई गई है। रिकॉल में CB300R मोटरसाइकिल के 2022 मॉडल को शामिल किया गया है।

Honda CB300R Bike recalled: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने करीब 2,000 यूनिट्स CB300R बाइक्स का रिकॉल किया है। इसके इंजन के राइट क्रैंककेस कवर में मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट पाया गया है। रिकॉल में CB300R मोटरसाइकिल के 2022 मॉडल को शामिल किया गया है । होंडा ने पहचान की है कि इंजन के राइड साइड के क्रैंककेस कवर को बनाने में गलत प्रोसेस अपनाई गई जिससे इंजन की गर्मी से सीलिंग प्लग के खिसकने की आशंका है। इससे सीलिंग प्लग निकल सकता है और इंजन का तेल बाहर निकल सकता है। सबसे खराब स्थिति में, मोटरसाइकिल के गर्म पार्ट्स पर लगे तेल से आग लग सकती है और इसके टायरों के संपर्क में आने से फिसलन हो सकती है या इससे राइडर को चोट लग सकती है।

Honda CB300R Bike recalled

Honda CB300R Bike recalled:होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने करीब 2,000 यूनिट्स CB300R बाइक्स को रिकॉल किया है।

पिछले साल जनवरी में हुई थी लॉन्च

End of Feed