सस्ते में Honda Elevate खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी ने शुरू की स्टॉक क्लीयरेंस सेल

Honda Elevate Year End Offers: होंडा कार्स इंडिया ने एलिवेट एसयूवी के लिए स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर चलाया है, इसमें देशभर की होंडा डीलरशिप इस एसयूवी पर दमदार डिस्काउंट दे रही हैं। इसके अलावा कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर 7 साल या अनलिमिटेड किमी तक वारंटी भी मुफ्त में दे रही है। इसी महीने ये एसयूवी खरीदने फायदे की डील है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एलिवेट पर मिला धांसू डिस्काउंट
  • 96,000 रुपये बचत कर पाएंगे कस्टमर
  • दिसंबर 2024 में ग्राहकों को है फायदा

Honda Elevate Year End Offers: भारतीय मार्केट में होंडा की एलिवेट ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। अब कंपनी ने इसके लिए स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर चलाया है जिसमें देशभर की होंडा डीलरशिप इस एसयूवी पर दमदार डिस्काउंट दे रही हैं। इसके अलावा कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर 7 साल या अनलिमिटेड किमी तक वारंटी भी मुफ्त में दे रही है। फायदे यहीं रुकते नहीं हैं, ग्राहकों को एक्सेसरीज, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस के साथ कॉर्पोरेट जैसी कई स्कीम्स भी दी जा रही हैं। इसी महीने नई होंडा एलिवेट की खरीद पर आप 96,000 रुपये तक बचा सकते हैं। एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये है जो 16.43 लाख तक जाती है।

Honda Elevate Year End Offers

यूवी की रुआत एक्सशोरू कीमत 11.69 लाख रुपये है जो 16.43 लाख तक जाती है

कितना दमदार है इंजन

स्टैंडर्ड होंडा एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा। होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.58 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 16.20 लाख रुपये तक जाती है।

End of Feed