ऑटो न्यूज़

Mahindra कारें खरीदना जल्द होगा महंगा, जनवरी 2025 से इतनी बढ़ जाएगी कीमत

Mahindra & Mahindra Price Hike: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहन दोनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से वाहनों की कीमत में बदलाव किया जाने वाला है।

Image

महिंद्रा ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा कंपनी वहन कर रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमत
  • 3 प्रतिशत तक महंगी हुए ये वाहन
  • जनवरी 2025 से लागू होगी कीमत

Mahindra & Mahindra Price Hike: भारत में बहुत पॉपुलर कार ब्रांड महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहन दोनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से वाहनों की कीमत में बदलाव किया जाने वाला है। महिंद्रा ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा कंपनी वहन कर रही है, वहीं 3 प्रतिशत हिस्सा ग्राहकों के पाले में डाला जा रहा है।

महंगी होंगी ये गाड़ियां

जनवरी 2025 के बाद महिंद्रा का एसयूवी लाइनअप ग्राहकों को महंगा पड़ेगा। इसमें कई सारे मॉडल्स शामिल हैं जो हर उम्र के शहरी और ग्रामीण तबके की पहली पसंद हैं। यानी अगर आप महिंद्रा की कोई भी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यही सही टाइम है। यहां हम आपको महिंद्रा की हर एसयूवी की मौजूदा कीमत बता रहे हैं।

एक्सयूवी300 - 7.8 लाख से 15.5 लाख तक

बोलेरो - 9.8 लाख से 10.91 लाख तक

बोलेरो नियो - 9.95 लाख से 12.16 लाख तक

थार - 11.35 लाख से 17.60 लाख तक

बोलेरो नियो प्लस - 11.4 लाख से 12.5 लाख तक

थार रॉक्स - 13 लाख से 22.5 लाख तक

स्कॉर्पियो क्लासिक - 13.62 लाख से 17.42 लाख तक

स्कॉर्पियो एन - 13.85 लाख से 24.54 लाख तक

एक्सयूवी700 - 14 लाख से 25.64 लाख तक

मराजो - 14.6 लाख से 17 लाख तक

एक्सयूवी400 ईवी - 15.5 लाख से 17.7 लाख तक

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का क्या

महिंद्रा ने जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि कीमत में बढ़ोतरी के दायरे से नई बीई 6ई और एक्सईवी 9ई को बाहर रखा जाएगा। कुल मिलाकर दिसंबर में ही अगर नई महिंद्रा कार की बुकिंग की जाए तो ये आपको मौजूदा कीमत पर मिल जाएगी। इसके बाद जनवरी 2025 से ग्राहकों को गाड़ियों के लिए नई बढ़ी हुई कीमत लागू होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article