Honda 0 Series SUV अगले साल होगी लॉन्च, लॉन्चिंग से पहले ही लुक ने बनाया कायल

भारत में Honda 0 Series SUV को हेलो प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च किया जाएगा, ताकि कंपनी अपनी नई EV तकनीक को प्रदर्शित कर सके। कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक प्रीमियम सेगमेंट की SUV होगी।

होंडा मोटर्स 2026 में अपनी नई Honda 0 Series SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह एक प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे पूरी तरह से तैयार (CBU) यूनिट के रूप में आयात किया जाएगा। इस SUV को पहली बार CES 2025 में प्रोटोटाइप रूप में पेश किया गया था। यह एक नई बॉर्न-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 में तैयार होने की उम्मीद है। सबसे पहले यह गाड़ी उत्तर अमेरिका में लॉन्च होगी, इसके बाद अन्य वैश्विक बाजारों में इसकी बिक्री शुरू होगी।

Honda 0 Series SUV

Honda 0 Series SUV/photo-honda

एक्सटीरियर और इंटीरियर

Honda 0 Series SUV, होंडा की नई 0 सीरीज़ की सात EV कारों में से पहली होगी। इसका डिज़ाइन Space Hub Concept (CES 2024) से प्रेरित है। SUV का लुक पारंपरिक डिजाइन से हटकर है, जिसमें चौकोर रियर सेक्शन इसे MPV जैसी झलक देता है।

End of Feed