डीलरशिप इवेंट में नजर आई नई जनरेशन 2023 Hero Karizma, बहुत जल्द देश में करेगी वापसी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 15, 2023, 09:51 PM IST

ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि नई 2023 Hero Karizma को एक डीलरशिप इवेंट में देखा गया है और कंपनी बहुत जल्द भारत में इसकी वापसी करने वाली है। नई करिज्मा पुराने अंदाज और नए फीचर्स में पेश की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉन्च को तैयार है 2023 हीरो करिज्मा
  • पुराने अंदाज के साथ नए फीचर्स मिले!
  • डीलरशिप इवेंट में नजर आई करिज्मा

2023 Hero Karizma Set To Launch: हीरो मोटोकॉर्प बहुत जल्द भारत में नई करिज्मा लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। हालिया रिर्पोट की मानें तो कंपनी के एक डीलरशिप इवेंट में ये बाइक नजर आई है और हीरो बहुत जल्द मार्केट में करिज्मा की वापसी कर सकती है। कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर और करिज्मा एक्सएमआर 210 नाम भी ट्रेडमार्क करा लिए हैं। इसका टेस्ट मॉडल भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। कयास लग रहे हैं कि एक्सएमआर कम दमदार वेरिएंट होगा, वहीं एक्सएमआर 210 ज्यादा दमदार इंजन के साथ आएगी।

2023 Hero Karizma Set To Launch In India

एक डीलशिप ेंट मे ये ाइक नज और ीरो हुत ल्द मारकेट में करि्म की पस कर कत है

नई बाइक को मिलेगा दमदार इंजन

हीरो मोटोकॉर्प की पुरानी करिज्मा जहां 20 बीएचपी ताकत वाले 223 सीसी एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से लैस थी, वहीं नई करिज्मा बाइक के साथ 210 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन संभवतः 25 बीएचपी क्षमता वाला होगा और 30 एनएम पीक टॉर्क बनाएगा, कंपनी इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दे सकती है। कंपनी ने बाइक के आकार और बाकी फीचर्स की जानकारी अब तक नहीं दी है, हालांकि नई करिज्मा की स्टाइल पिछले मॉडल से मिलती-जुलती होने की संभावना है।

End of Feed