कम होंगी EV की कीमतें! 1500 करोड़ की इस स्कीम से बैटरी के घटेंगे दाम

केंद्र सरकार ने बैटरी समिट 2026 (Battery Summit 2026) के दौरान 1500 करोड़ रुपये की क्रिटिकल मिनरल रीसाइक्लिंग इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की है।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये की क्रिटिकल मिनरल रीसाइक्लिंग इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की है। इस स्कीम का उद्देश्य भारत की EV सप्लाई चेन को मजबूत बनाना और बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के आयात पर निर्भरता कम करना है। इस योजना की घोषणा कोयला और खान मंत्रालय की ओर से बैटरी समिट 2026 (Battery Summit 2026) के दौरान की गई।

Battery Summit 2026

बैटरी समिट 2026

बैटरी रीसाइक्लिंग पर रहेगा फोकस

नई योजना के तहत इस्तेमाल हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों के रीसाइक्लिंग उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य बैटरियों को वैज्ञानिक तरीके से डिस्मैंटल करना और उनसे लिथियम, कोबाल्ट तथा निकेल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को दोबारा प्राप्त करना है। ये खनिज इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं और वर्तमान में इनकी बड़ी मात्रा विदेशों से आयात की जाती है।

End of Feed