UP में ग्रेजुएशन पास मेधावी बेटियों को मिलेगा फ्री में स्कूटर? जानें योजना की पूरी डिटेल

Free Scooty for UP Girls: उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटर दिया जाएगा।

Free Scooty for UP Girls: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत योग्य छात्राओं को स्कूटर दी जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई रखने में मदद मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

Free Scooty for UP Girls

यूपी की बेटियों को मिलेगा मुफ्त स्कूटर (AI Generated Image)

किन कॉलेजों को किया जाएगा शामिल

उच्च शिक्षा विभाग मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में इस योजना से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रदेश के सभी कॉलेजों, राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, उनसे जुड़े महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं के लिए लागू होगी।

End of Feed