Ford Trademarked Territory Name In India: टोयोटा की भारत में दोबारा एंट्री तय हो गई है और कंपनी कई नई कारों के साथ देश में वापसी करेगी। नई जनरेशन एंडेवर, मस्टैंड माक ई और कई कारों में एक बिल्कुल नई कार का नाम हाल में ट्रेडमार्क कराया गया है। फोर्ड इंडिया ने टेरिटरी एसयूवी के लिए नाम ट्रेडमार्क कराया है जो विदेशी मार्केट में इक्वेटर नाम से बेची जाती है। भारत में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी700 और एमजी हैक्टर जैसी गाड़ियों से होने वाला है। इसके साथ शानदार स्टाइल और डिजाइन दिया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक है। कंपनी यहां हाइटेक फीचर्स देगी जिससे यूथ को टार्गेट किया जा सकेगा।
भारत में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी700 और एमजी हैक्टर जैसी गाड़ियों से होने वाला है।
तगड़ी दिखती है नई फोर्ड टेरिटरी
फोर्ड की नई टेरिटरी एसयूवी दिखने में बहुत जोरदार है और इसके अगले हिस्से में बड़े साइज की ग्रिल, कई हिस्सों में बंटा एलईडी हेडलैंप सेटअप, आकर्षक व्हील्स, शानदार रूपरेखा, एलईडी टेललैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। केबिन की बात करें तो एसयूवी के साथ डैशबोर्ड पर ट्विन डिस्प्ले मिले हैं। इनमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, बंपर बूट स्पेस, 6 एयरबैग्स, एडीएएस और कनेक्टेड तकनीक दी गई है।
कितनी दमदार होगी नई एसयूवी
फोर्ड इंडिया की बिल्कुल नई टेरिटरी एसयूवी ताकत के मामले में जोरदार परफॉर्मेंस देगी। कंपनी इसके साथ 170 पीएस ताकत जनरेट करने वाला 1.5-लीटर इंजन और 190 पीएस ताकत वाला 1.8-लीटर ईकोबूस्ट इंजन देने वाली है। ये 4 सिलेंडी इंजन होंगे जिसके साथ मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलने वाले हैं। बताने की जरूरत नहीं कि भारतीय मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट कितना फल-फूल रहा है, ऐसे में फुल साइज एसयूवी के साथ कंपनी मिड साइज एसयूवी भी लॉन्च करेगी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
