Ford Ranger New Generation: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड भारत में वापसी की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले ही चेन्नई में कंपनी का एक कन्साइनमेंट दिखा और नई जनरेशन फोर्ड एंडेवर भी देखने को मिली। इसके बाद से ही लोग टोयोटा फॉर्च्यूनर बनाम नई फोर्ड एंडेवर को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ फोर्ड टोयोटा की पसंदीदा SUV को टक्कर देने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ टोयोटा के पिक-अप ट्रक हिलक्स को भी चुनौती मिलने वाली है। टोयोटा हिलक्स का मुकाबला करने के लिए फोर्ड भारत में अपने पॉपुलर पिक-अप ट्रक फोर्ड रेंजर की नई जनरेशन को भी पेश कर सकती है। चेन्नई में फोर्ड एंडेवर के साथ ही फोर्ड रेंजर को भी स्पॉट किया गया था। आइये जानते हैं फोर्ड रेंजर के दमदार फीचर्स के बारे में सबकुछ।
टोयोटा हिलक्स का मुकाबला करने के फोर्ड लाई रेंजर
