इस शानदार जीप के सामने घुटने टेक देंगी सभी गाड़ियां, भारत में शुरू हुई बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 8, 2022, 03:20 PM IST

Jeep ने 5वीं जनरेशन Grand Cherokee के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है जिसे भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की ये चौथी कार है जिसका उत्पादन देश में किया जा रहा है. ये लग्जरी SUV लुक और फीचर्स में जोरदार है.

KEY HIGHLIGHTS
  • जीप ग्रैंड चिरोकी की बुकिंग शुरू
  • पांचवी जनरेशन की लग्जरी SUV
  • शानदार लुक और फीचर्स से लैस

New Jeep Grand Cherokee India: जीप इंडिया ने पांचवी जनरेशन ग्रैंड चिरोकी SUV की प्री-बुकिंग्स भारत में शुरू करने का ऐलान कर दिया है. इस शानदार SUV को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर की चुनिंदा जीप डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. इसी महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी और तब से ही इसे शोरूम में डिस्प्ले कर दिया जाएगा. जीप ग्रैंड चिरोकी कंपनी की चौथी गाड़ी है जिसका उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है. पूरी तरह नए आर्किटैक्चर पर बनी ये लग्जरी SUV नई तकनीक और फीचर्स के साथ आई है.

New Jeep Grand Cherokee Bookings Begins

जीप ग्रैंड चिरोकी कंपनी की चौथी गाड़ी है जिसका उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है.

ADAS से लैस है नई SUV

जीप ग्रैंड चिरोकी की नई जनरेशन के साथ एडवांस्ड ड्राइवर्स असिस्टेंट सिटस्म यानी ADAS दिया गया है. इस सिस्टम के अंतर्गत SUV को फुल स्पीड फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग, पेडिस्ट्रियन इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप एंड गो, ब्लाइंड स्पॉट और क्रॉस पाथ डिटेक्शन, पेसिव पेडिस्ट्रियन प्रोटेक्शन, ड्राउजी ड्राइवर डिटेक्शन, एक्टिव लेन मैनेजमेंट सिस्टम और इंटरसेक्शन कोलिजन असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाकी सेफ्टी फीचर्स में 3 पॉइंट सीटबेल्ट और ऑक्युपेंट डिटेक्शन शामिल है.

End of Feed