Tata Nexon Camo Edition भारत में लॉन्च, 9.99 लाख रुपये से शुरू कीमत

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चाहते हैं, जिसमें आकर्षक डिजाइन, नए एक्सक्लूसिव कलर, बड़ा टचस्क्रीन, डैशकैम और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिले तो आप Tata Nexon के नए Camo Edition को चेक कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon का नया Camo Edition लॉन्च कर दिया है। सीमित अवधि के लिए पेश किए गए इस नए एडिशन में ग्राहकों को आकर्षक कॉस्मेटिक अपडेट, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड डैशकैम जैसी नई सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, इसके इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Tata Nexon Camo Edition

Tata Nexon Camo Edition भारत में लॉन्च (Representative image)

कीमत और वेरिएंट्स

Tata Nexon Camo Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसे Creative, Creative+ S, Creative+ PS, Fearless+ PS और Fearless+ A PS वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

End of Feed