हाईवे पर चलते-चलते चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, यहां बनकर तैयार हुआ पहला EV चार्जिंग मोटरवे

इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि अगर चलते-चलते बैटरी डाउन हो गई तो क्या करेंगे? अब आपकी यह टेंशन खत्म होने वाली है। दुनिया का पहला मोटरवे बनकर तैयार हो गया है जिस पर गाड़ी चलते-चलते चार्ज हो जाएगी।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की टेक्नोलॉजी तेजी से ग्रो कर रही है। पिछले कुछ समय में दुनिया भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब इलेक्ट्रिक कार के प्रति लोगों का इंट्रेस्ट भी बढ़ गया है। इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय लोगों के मन सबसे बड़ा सवाल यह होता कि इसे चार्ज कैसे किया जाएगा और अगर बीच रास्ते में इसकी बैटरी डाउन हो गई तो क्या करें। अगर आपका मन भी ऐसे सवाल करता है तो आपके लिए काम की खबर है। आपको बता दें कि अब एक ऐसा मोटरवे बनकर तैयार हो गया है जिसमें कार चलते-चलते ही चार्ज हो जाएगी और आपको बैटरी खत्म होने की टेंशन भी नहीं होगी।

EV Automobile News

इस खास टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक कार को बार-बार चार्जिंग में नहीं लगाना पड़ेगा।

फ्रांस एक ऐसा देश है जो अपनी टेक्नोलॉजी के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। अब फ्रांस ने एक ऐसी कमाल की टेक्नोलॉजी डेवलप की है जो इलेक्ट्रिक कार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। फ्रांस ने एक ऐसा मोटरवे तैयार किया है जो हाई पर तेज रफ्तार में चलती हुई इलेक्ट्रिक कार को चलते-चलते चार्ज करेगा।

End of Feed