देश में बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, अप्रैल महीने में इन कंपनियों का रहा जमकर बोल-बाला

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में Tata Motors Passenger Vehicles ने पहला स्थान हासिल किया। कंपनी ने इस महीने 8,543 इकाइयों की बिक्री की।

Electric Vehicle Sale in April: देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री में अप्रैल महीने में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान बिक्री 75.14 प्रतिशत बढ़कर 23,506 इकाई पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 13,421 इकाई था। यह जानकारी Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने बुधवार को जारी की।

Electric Car (1)

देशभर में बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में Tata Motors Passenger Vehicles ने पहला स्थान हासिल किया। कंपनी ने इस महीने 8,543 इकाइयों की बिक्री की। दूसरे स्थान पर Mahindra & Mahindra रही, जिसकी बिक्री 5,413 इकाइयों तक पहुंची। वहीं, तीसरे स्थान पर JSW MG Motor India रही, जिसने अप्रैल में 5,006 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे।

End of Feed