Ducati 2025 Multistrada V2 भारत में लॉन्च, कीमत 18.88 लाख, जानें फीचर्स

Ducati Multistrada V2- बाइक दो वर्जन में आई है, बेस Multistrada V2 (Ducati Red, ₹18.88 लाख) और ज्यादा फीचर्स वाली Multistrada V2 S (Ducati Red ₹20.99 लाख, Storm Green ₹21.29 लाख)। नया इंजन अब भारत के E20 फ्यूल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है।

डुकाटी (Ducati) इंडिया ने भारत में अपनी नई 2025 Multistrada V2 रेंज लॉन्च कर दी है। नई बाइक को अपडेटेड V2 इंजन और हल्के वजन के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह मिडलवेट एडवेंचर बाइक राइडर्स को ऑल-रोड राइडिंग की सुविधा देती है, साथ ही डुकाटी की स्पोर्टी फुर्ती भी बरकरार रखती है। बाइक दो वर्जन में आई है, बेस Multistrada V2 (Ducati Red, ₹18.88 लाख) और ज्यादा फीचर्स वाली Multistrada V2 S (Ducati Red ₹20.99 लाख, Storm Green ₹21.29 लाख)। नया इंजन अब भारत के E20 फ्यूल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है।

Ducati Multistrada V2

Ducati Multistrada V2/Photo-ducati

Ducati Multistrada V2- डिजाइन और वजन

नई Multistrada V2 का वजन अब और हल्का कर दिया गया है। बेस वर्जन का वजन 199 किग्रा और V2 S का वजन 202 किग्रा है (दोनों बिना फ्यूल के)। यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब 18 किलोग्राम हल्की है। बाइक के फ्रेम, सबफ्रेम और स्विंगआर्म को एल्यूमीनियम और स्टील के संयोजन से दोबारा डिजाइन किया गया है, जिससे बैलेंस और स्थिरता में सुधार हुआ है। सीट को पहले से नीचे और संकरी बनाया गया है ताकि राइडर आसानी से ग्राउंड टच कर सके और टूरिंग के दौरान आरामदायक पोजिशन बनाए रखे।

End of Feed