Diwali Offer: Kia की इन कारों पर मिल रही 1.15 लाख रुपये तक की छूट, डीलर के पास जाने से पहले रेट लिस्ट देख लें

Kia Motors Diwali Offer: कंपनी ने इस बार कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स जैसे कई फायदे दिए हैं, ताकि त्योहारों के मौसम में बिक्री को बढ़ावा मिल सके। इन ऑफर्स का लाभ Sonet, Seltos, Syros, Carens Clavis और Carnival जैसे मॉडलों पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

दिवाली 2025 के मौके पर किया इंडिया (Kia India) ने अपने लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। ये स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स अक्टूबर 2025 तक मान्य रहेंगे। कंपनी ने इस बार कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स जैसे कई फायदे दिए हैं, ताकि त्योहारों के मौसम में बिक्री को बढ़ावा मिल सके। इन ऑफर्स का लाभ Sonet, Seltos, Syros, Carens Clavis और Carnival जैसे मॉडलों पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

Kia India Diwali Offer

Kia India Diwali Offer

किया सोनेट (Kia Sonet) पर ऑफर

किया की कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet पर इस दिवाली कुल 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सोनेट की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का यह मॉडल अपनी स्टाइलिश डिजाइन और मल्टीपल इंजन ऑप्शंस के लिए जाना जाता है।

End of Feed