धनतेरस पर टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिकी 1 लाख से ज्यादा कारें, मारुति-सुजुकी ने रचा इतिहास

शनिवार को लगभग 41,000 और रविवार को करीब 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद जताई गई। हुंडई मोटर इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां कंपनी ने करीब 14,000 कारों की डिलीवरी की और यह पिछले साल की तुलना में 20% की वृद्धि दर्शाता है।

धनतेरस 2025 ने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया। महज 24 घंटों में देशभर में 1 लाख से अधिक कारों की डिलीवरी हुई, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा मारुति सुजुकी का रहा। कंपनी ने अकेले 51,000 से अधिक वाहन डिलीवर किए, शनिवार को लगभग 41,000 और रविवार को करीब 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद जताई गई। हुंडई मोटर इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां कंपनी ने करीब 14,000 कारों की डिलीवरी की और यह पिछले साल की तुलना में 20% की वृद्धि दर्शाता है।

Festive sales

Festive sales/Photo-AI

“GST 2.0 का जादू”

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों ने इस जबरदस्त उछाल का श्रेय हाल ही में लागू हुए GST 2.0 सुधारों को दिया है, जो 22 सितंबर को लागू किए गए थे। इन सुधारों के तहत ऑटोमोबाइल और उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स दरों में कटौती की गई, जिससे बाजार में खरीदारों का उत्साह दोगुना हो गया।

End of Feed