भारत में Defender के चाहने वालों के लिए लॉन्च हुआ Trophy Edition, जानें क्या है इसमें खास और कितनी है कीमत

Trophy Edition का नाम Classic Trophy Edition कार्स को सम्मान देने के लिए रखा गया है। इसे 1980 में शुरू हुए Camel Trophy ऑफ-रोड प्रतियोगिता से प्रेरित किया गया है। यह प्रतियोगिता 2000 तक हर साल आयोजित होती रही और इसे '4x4 का ओलंपिक' भी कहा जाता था। शुरुआती वर्षों में जर्मन टीमों ने Jeep SUVs के जरिए Amazon Basin का एक्सप्लोर किया था।

लैंड रोवर इंडिया ने अपनी ऑफ-रोड SUV, Defender 110 Trophy Edition, को भारत में 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। यह खास एडिशन कॉस्मेटिक अपडेट्स, एक्सक्लूसिव ऑफ-रोड एक्सेसरीज और सिर्फ डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन के साथ आता है।

Defender 110 Trophy Edition

Defender 110 Trophy Edition/Photo- Land Rover

ट्रॉफी एडिशन का इतिहास

Trophy Edition का नाम Classic Trophy Edition कार्स को सम्मान देने के लिए रखा गया है। इसे 1980 में शुरू हुए Camel Trophy ऑफ-रोड प्रतियोगिता से प्रेरित किया गया है। यह प्रतियोगिता 2000 तक हर साल आयोजित होती रही और इसे '4x4 का ओलंपिक' भी कहा जाता था। शुरुआती वर्षों में जर्मन टीमों ने Jeep SUVs के जरिए Amazon Basin का एक्सप्लोर किया था। बाद में लैंड रोवर को आयोजकों ने भविष्य के इवेंट्स के लिए सपोर्ट कार के रूप में चुना।

End of Feed