नई Yezdi मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च को तैयार! Royal Enfield को टक्कर देने आ रहा नया खिलाड़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 18, 2024, 08:49 PM IST

New Yezdi Motorcycle: क्लासिक लेजेंड्स जल्द नई येज्दी मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होगा। कंपनी ने एक वीडियो में नई बाइक के अलावा दो अन्य बाइक्स भी दिखाई हैं, ये संभवतः मौजूदा बाइक्स के आपडेटेड मॉडल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई येज्दी मोटरसाइकिल जल्द होगी लॉन्च
  • वीडियो में सामने आया बाइक का हुलिया
  • रॉयल एनफील्ड से होगा जोरदार मुकाबला

New Yezdi Motorcycle: रॉयल एनफील्ड का मुकाबला करने के लिए क्लासिक लेजेंड्स शायद इस बार कोई तगड़ा मुकाबला लेकर आई है। हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें लॉन्च के लिए तैयार नई येज्दी मोटरसाकिल दिखी है। इसे मॉडर्न रेट्रो डिजाइन दिया गया है जो नई थीम के साथ आया है। येज्दी की एडवेंचर मोटरसाइकिल से कुछ पुर्जे दिए गए हैं, वहीं दिखने में भी नई बाइक कुछ एडवेंचर मॉडल जैसी है। इसका हेडलैंप गोल है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इसी साइज का है। इसके साथ कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

New Yezdi Motorcycle

इसे मॉडर्न रेट्रो डिजाइन दिया गया है जो नई थीम के साथ आया है

कितना दमदार इंजन

नई यज्दी मोटरसाइकिल दिखने में काफी आकर्षक है और इसे बढ़ा हुआ पिछला फेंडर मिला है। बाइक को इंजन बैश गार्ड दिया गया है ताकि ऑफरोडिंग में नुकसान ना हो, हालांकि बाकी बाइक शहरी इलाके के हिसाब से तैयार की गई है। अलॉय व्हील्स और सिंगल एग्ज्हॉस्ट पाइप मिलेगा जो स्क्रैंबलर मॉडल के मुकाबले अलग है। नई बाइक को 334 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए कंपनी एक दमदार और नए लुक वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत सबसे बड़ा प्रभाव मुकाबले पर डालने वाली है।

End of Feed