Citroen की Basalt Coupe SUV का प्रोडक्शन मॉडल शोकेस, 2 अगस्त को होगी लॉन्च

2024 Citroen Basalt SUV: सिट्रॉएन इंडिया 2 अगस्त को नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसका प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया गया है जो दिखने में काफी खूबसूरत है। लुक में ये लगभग आगामी टाटा कर्व जैसी ही है और भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला जोरदार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन बसाल्ट प्रोडक्शन मॉडल शोकस
  • 2 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी एसयूवी
  • दिखने में लगभग नई टाटा कर्व ईवी जैसी

2024 Citroen Basalt SUV: सिट्रॉएन इंडिया 2 अगस्त को नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका प्रोडक्शन मॉडल दिखाया जा चुका है। इसका प्रोडक्शन मॉडल बिल्कुल वैसा ही है जैसा स्पाय फोटोज में देखने को मिला है। नई सिट्रॉएन बसाल्ट की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, यानी कुछ डीलर्स अपने स्तर पर इसकी बुकिंग लेने लगे हैं। दिखने में ये बहुत जोरदार बसाल्ट है और बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व कूपे एसयूवी जैसी नजर आ रही है। सिट्रॉएन की ये नई एसयूवी मेड-इन-इंडिया होगी और ये कंपनी की देश में दूसरी एसयूवी होगी। ये जोरदार गाड़ी है जो सिट्रॉएन की सी3 रेंज के मुकाबले लुक और नाम दोनों में अलग है।

Citroen Basalt Coupe SUV Revealed

इसका प्रोडक्शन मॉडल बिल्कुल वैसा ही है जैसा स्पाय फोटोज में देखने को मिला है

मिला शानदार कूपे डिजाइन

स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर बनी ये एसयूवी आगे से देखने पर सी3 एयरक्रॉस जैसी नजर आती है, वहीं इसका पिछला हिस्सा बिल्कुल उलट कूपे स्टाइल का है। इसके साथ भी स्प्लिट हेडलैंप्स, ग्रिल और अगले हिस्से के कई पुर्जे कंपनी के सिग्नेचर हैं। इसके अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक हैं, कुल मिलाकर दिखने में ये जोरदार है। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो ये दिखने में तगड़ा है, इसके साथ झुकती हुई छत मिली है जो कूपे स्टाइल और पूरा करती है। सी-पिलर पर भी संभवतः इंडिकेटर दिया गया है जो आकर्षक लग रहा है।

End of Feed