Citroen C3 Aircross का ऑटोमैटिक वेरिएंट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 12.85 लाख

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 29, 2024, 04:43 PM IST

Citroen India ने C3 Aircross SUV का Automatic Variant लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस एसयूवी को अब तक सिर्फ मैनुअल वेरिएंट में बेच रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक
  • 12.85 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • अब तक मैनुअल में बिक रही थी

Citroen C3 Aircross Automatic: सिट्रॉएन इंडिया ने लंबे समय तक ग्राहकों को इंतजार कराने के बाद आखिरकार नई सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक लॉन्च कर दी है। सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट्स - मैक्स और प्लस में पेश किया है और ये एसयूवी 5-सीटर के साथ 7-सीटर विकल्प में भी उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि सितंबर 2023 से ये एसयूवी भारतीय मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन अब तक ये मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही बेची जा रही थी। अब कंपनी ने इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया है।

Citroen C3 Aircross Automatic SUV

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है

कौन सा वेरिएंट कितने का

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक के 5 सीटर प्लस वेरिएंट की देशभर में एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है, वहीं 5 सीटर मैक्स वेरिएंट 13.50 लाख रुपये का है। 7 सीटर लेआउट सिर्फ मैक्स वेरिएंट को मिला है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13.85 लाख रुपये रखी गई है। यानी मैनुअल गियरबॉक्स के मुकाबले ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 1.30 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे। कंपनी ने नए वेरिएंट को केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं दिए हैं और स्टैंडर्ड मॉडल वाले फीचर्स ही एसयूवी को मिले हैं।

End of Feed