जल्द लॉन्च होगी धांसू रेंज वाली एक और सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स महंगी गाड़ी वाले

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 9, 2022, 02:12 PM IST

Citroen India C3 हैचबैक के बाद जल्द मार्केट में नई Electric Car लाने वाली है जिसे संभावितः Auto Expo 2202 में पेश किया जाएगा. कंपनी भारत में नई C3 Electric Hatchback को अप्रैल 2023 तक लॉन्च करेगी एसा अनुमान है.

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक
  • कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर है आधारित
  • अप्रैल 2023 तक लॉन्च होने का अनुमान

Citroen C3 Electric: सिट्रॉएन इंडिया ने कुछ महीने पहले ही नई सी3 हैचबैक लॉन्च की है जो कंपनी की देश में सबसे छोटी और सस्ती कार है. ये नया मॉडल नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो भारी मात्रा में घरेलू पुर्जों से बना है. सीएमपी यानी कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वाहन तैयार किए जा सकते हैं जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं. सिट्रॉएन अब बहुत जल्द मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है जो सी3 हैचबैक पर आधारित होगी. ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सिट्रॉएन इंडिया संभवतः Auto Expo 2202 में नई सी3 इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाने वाली है.

Citroen C3 Electric

सिट्रॉएन इंडिया संभवतः Auto Expo 2202 में नई सी3 इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाने वाली है.

मिलेगी 362 किमी तक रेंज!

सीएमपी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूरोप की पूजो ई-208 में किया जा रहा है जिसके साथ 50 किलोवाट-आवर बैटरी पैक दिया गया है. इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर ये बैटरी पैक 136 पीएस ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में पूजो ई-208 को 362 किमी तक चलाया जा सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सिट्रॉएन सी3 इलेक्ट्रिक के साथ भी यही बैटरी पैक दिया जा सकता है. सी3 इलेक्ट्रि को कई बैटरी पैक विकल्प दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी 300 किमी रेंज वाला बैटरी पैक एंट्री लेवल कार के साथ दिया जा सकता है.

End of Feed