बजट में प्रीमियम फीचर्स, Citroen Aircross Comfort edition भारत में लॉन्च; 9.09 लाख शुरुआती कीमत

अगर आप भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए बेहतर आराम और प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ी चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Citroen India ने Aircross SUV का नया कंफर्ट एडिशन पेश किया है।

Citroen India ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV Aircross का नया Comfort Edition लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन (Citroen Aircross Comfort Edition) को लिमिटेड रन में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी ने इस एडिशन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो ज्यादा कीमत खर्च किए बिना अपनी कार में बेहतर आराम और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। नए Aircross Comfort Edition के साथ कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो पहले केवल उच्च वेरिएंट्स में देखने को मिलते थे।

Citroen Aircross Comfort edition

Citroen Aircross Comfort edition भारत में लॉन्च

कितनी है कीमत

नए एडिशन में इंटीरियर से जुड़े कुछ अतिरिक्त फीचर्स और अपग्रेड्स दिए गए हैं। बेस वेरिएंट You के मुकाबले Comfort Edition की कीमत 20,000 रुपये अधिक रखी गई है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये है। वहीं, यह नया Comfort Edition Plus वेरिएंट के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं और बेहतर वैल्यू मिल सकेगी।

End of Feed