चाइनीज कंपनी ने शुरू कर दी उड़ने वाली कारों की टेस्टिंग, मुंह ताकते रह गए एलन मस्क

इसकी उत्पादन क्षमता अपनी तरह के किसी भी कारखाने से सबसे अधिक है। संयंत्र के पूरी तरह चालू होने के बाद हर 30 मिनट में एक विमान को ‘असेंबल’ किया जाएगा। एक्सपेंग ने टेस्ला द्वारा अपनी उड़ने वाली कार का संस्करण पेश करने से पहले इस योजना की घोषणा की।

चीन की एक कंपनी ने उड़ने वाली कारों का इस सप्ताह परीक्षण उत्पादन शुरू किया है। यह अमेरिका की कंपनी टेस्ला और अन्य द्वारा जल्द ही ऐसी कार पेश करने की योजना से पहले किया जा रहा है। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी एक्सपेंग की सहयोगी कंपनी एक्सपेंग एयरोहट ने सोमवार को बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कार बनाने के लिए दुनिया के पहले ‘इंटेलिजेंस’ कारखाने में परीक्षण उत्पादन शुरू किया। यह अगली पीढ़ी के परिवहन के व्यावसायीकरण में एक उपलब्धि है।

flying car xpeng aeroht

flying car xpeng aeroht/photo-xpeng

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत की राजधानी गुआंगझोउ के हुआंगपु जिले में स्थित 120,000 वर्ग मीटर के इस संयंत्र ने पहले ही अपने मॉड्यूलर फ्लाइंग कार ‘लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर’ का पहला अलग हो सकने वाला इलेक्ट्रिक विमान तैयार कर लिया है।

End of Feed