भारतीय फ्रंट कंपनियों के साथ EV के बढ़ते बाजार में घुसने की कोशिश करने वाली चीनी ऑटो कंपनियों पर सरकार की नजर - सरकार सख़्त

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated May 5, 2023, 05:20 PM IST

दुनियाभर को साफ नजर आ रहा है कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और जम्मू में मिले लिथियम के भंडार से यहां संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि देश के ईवी मार्केट पर अब चीन कैसे सेंध लगा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के ईवी मार्केट पर चीन की नजर
  • इस सैक्टर में यूं सेंध लगा रहा ड्रैगन
  • जम्मू में मिला है लिथियम का भंडार

China Trying To Capture Indian EV Market: देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार पर दुनियाभर की कार निर्माताओं की नज़र है ऐसे में चीन की बड़ी कार निर्माता कंपनियां बैक चैनल से भारत के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यहाँ की कंपनियों से स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप का रास्ता अपना रही हैं। जिससे भारत के बढ़ते बाज़ार में अपना माल बेचा जा सके। खासकर गाड़ियों में लगने वाली बैटरी। सूत्रों की मानें में चीन की दो बड़ी कार कंपनियाँ स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप के साथ भारत के बाजार में बड़े पैमानें पर आने की तैयारी कर रही है, हालांकि अभी तक इस पार्टनरशिप डील पर अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया हैं पर सूत्रों की मानें तो दोनों की डील अंतिम चरण में है|

Indian Electric Car Market

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बैटरी निर्माण; मेक इन इंडिया

End of Feed