BYD ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान, सिंगल चार्ज में चलेगी 650 KM तक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 5, 2024, 02:38 PM IST

BYD Seal Electric Sedan: बीवायडी ने भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है। ये टेस्ला जैसी दिखने वाली कार है जो सिंगल चार्ज में 650 किमी तक रेंज देती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में 650 किमी तक चलेगी ईवी
  • 41 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

BYD Seal Electric Sedan Launched In India: चीन की वाहन निर्माता कंपनी बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 53 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने ई6 एमपीवी और एट्टो 3 एसयूवी के बाद सील भारत में लॉन्च की है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1.25 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। अगर आप 31 मार्च से पहले ये बुकिंग करते हैं तो कई फायदे भी मिलेंगे, इनमें होम चार्जर का फ्री इंस्टालेशन, 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स और 6 साल का रोडसाइड असिस्टेंस जैसे कई अन्य लाभ शामिल हैं।

BYD Seal Launched In India

इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1.25 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं

तीन वेरिएंट्स में हुई लॉन्च

बीवायडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को तीन वेरिएंट्स - डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 41 लाख, 45.55 लाख और 53 लाख रुपये रखी गई है। सील ईवी के साथ दो बैटरी विकल्प मिले हैं - 61.44 किलोवाट-आर और 82.56 किलोवाट-आर। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक को सिंगल मोटर दी गई है जो 204 एचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सिंगल चार्ज में ये 510 किमी तक रेंज देता है। दमदार बैटरी पैक 2-व्हील और 4-व्हील दोनों ड्राइव सिस्टम में आता है, ये 312 एचपी और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। डुअल मोटर में ये 530 एचपी और 670 एनएम पावर जनरेट करता है।

End of Feed