BSA मोटरसाइकिल्स अपने प्रमुख मॉडल गोल्ड स्टार 650 पर एक सीमित अवधि का नवरात्रि ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत पहले 500 खरीदारों को गोल्ड स्टार 650 को प्री-GST 2.0 कीमतों पर मिलेगा, साथ ही उन्हें एक विशेष लिमिटेड-एडिशन एक्सेसरी किट भी मिलेगी। हाल की GST संशोधन में 350cc से अधिक पावर वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, लेकिन BSA ने गोल्ड स्टार की पुरानी कीमत को बरकरार रखा है, जो ग्राहकों के लिए एक आकर्षक मौका है।
BSA Gold Star 650/Photo- Timesnowhindi
BSA गोल्ड स्टार 650 प्री-GST 2.0 कीमतें (एक्स-शोरूम)
- BSA गोल्ड स्टार हाईलैंड ग्रीन - ₹3,09,990
- BSA गोल्ड स्टार इंसिग्निया रेड - ₹3,09,990
- BSA शैडो ब्लैक - ₹3,25,990
- BSA मिडनाइट ब्लैक - ₹3,21,990
- BSA डॉन सिल्वर - ₹3,21,990
- BSA लेगसी शीम सिल्वर - ₹3,44,990
फाइनेंस ऑफर और बुकिंग
गोल्ड स्टार को ₹3.09 लाख की शुरुआती कीमत पर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा फाइनेंस प्लान भी है जिसमें 5.99 प्रतिशत से शुरू होने वाले ब्याज दर, शून्य डाउन पेमेंट और छह साल तक का लोन टेन्योर शामिल है।
BSA गोल्ड स्टार 650 के स्पेसिफिकेशंस
BSA गोल्ड स्टार में 652cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन है, जो 45 हॉर्सपावर और 55 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, ड्यूल-चैनल ABS और टेलीस्कोपिक फोर्क्स के साथ डबल-क्रेडल चेसिस है, जो आसान राइडिंग सुनिश्चित करता है। प्रीमियम डिस्क ब्रेक, चौड़े टायर्स और अच्छी तरह से बैलेंस सस्पेंशन स्टेबलिटी, कंट्रोल और लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा को आसाना बनाते हैं।
