कार हो तो ऐसी... दिखने में कमाल और फीचर्स में बेमिसाल, भारत में हुई लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 10, 2023, 08:00 PM IST

BMW ने भारत में 2023 मॉडल 3 Series Gran Limousine लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत 57.90 लाख रुपये है. कंपनी ने इस लग्जरी सेडान के बाहरी हिस्से में बड़े बदलाव किए हैं, वहीं केबिन भी नए फीचर्स से लैस है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 BMW 3 Series Gran Limousine
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 57.90 लाख
  • धांसू लुक के साथ मिले हाइटेक फीचर्स

2023 BMW 3 Series Gran Limousine: लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में 2023 मॉडल नई 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 57.90 लाख रुपये है. इस कार को पहली बार जनवरी 2021 में भारत लाया गया था और उसके बाद से ये पहली बार इसे अपडेट किया गया है. नई 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन के अगले हिस्से में बड़े बदलाव किए गए हैं, वहीं कार का केबिन भी पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है. चेहरे पर अब क्रोम का ज्यादा काम देखने को मिला है, इसके अलावा नए एलईडी हेडलैंप्स और डबल आइब्रो शेप के डीआरएल मिले हैं.

2023 BMW 3 Series Gran Limousine

इस कार को पहली बार जनवरी 2021 में भारत लाया गया था

नए फीचर्स से लैस है कार

2023 BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव इसका कर्व्ड डुअल स्क्रीन सेटअप है. इसमें 12.3-इंच का फ्रेमलेस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, वहीं दूसरा BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 8 से चलने वाला बड़ा 14.9-इंच टचस्क्रीन है. यहां नया सेंटर कंसोल डिजाइन भी मिला है. कार के साथ मिले पुराने फीचर्स में पावर्ड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, लैदर अपहोल्स्ट्री, हार्मन कार्डन स्टीरियो सिस्टम और पार्किंग असिस्टेंट शामिल हैं.

End of Feed