BMW ने भारत में लॉन्च की ये शानदार सुपरबाइक, 3.2 सेकंड्स में पकड़ती है 100 की रफ्तार

भारत में लग्जरी कारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स को भी काफी पसंद किया जाता है। BMW उन चंद कंपनियों में से एक है जिसकी लग्जरी कारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स भी भारत में मौजूद हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में BMW ने अपनी नई बाइक को भारत में लॉन्च किया है। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या खास है।

BMW New Bike: भारत में लग्जरी कारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स को भी काफी पसंद किया जाता है। BMW उन चुनिन्दा कंपनियों में से एक है, जो भारत में अपनी पावरफुल कारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स के लिए भी जानी जाती है। BMW की पावरफुल सुपरबाइक S1000RR कई भारतीय युवाओं का सपना है और यह बाइक कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। अब हाल ही में BMW ने भारत में अपनी नई सुपरबाइक लॉन्च की है। BMW ने S1000 XR को भारतीय मार्केट में पेश किया है। भारत में यह बाइक डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 से मुकाबला करेगी। भारतीय मार्केट में BMW ने इस बाइक को 22.5 लाख की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है।

BMW New Bike

BMW ने भारत में लॉन्च कीं ये शानदार सुपरबाइक्स, 3.2 सेकंड्स में पकड़ती है 100 की रफ्तार

क्या है खास?

BMW S 1000 XR में नए साइड पैनल देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही यह बाइक पिछले वाले मॉडल के मुकाबले 10mm ज्यादा ऊंची है। इसके साथ ही बाइक में आपको नए ग्राफिक और कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलते हैं। BMW S1000 XR में 320mm ट्विन डिस्क ब्रेक देखने को मिलता है और साथ ही लीन सेंसिटिव ABS, ट्रेक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

End of Feed